फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Attack on police team that arrived to resolve dispute

कानपुर: झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, मारपीट-पथराव, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 08:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 May 2022 08:11 PM IST
सार

कानपुर में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर 12 से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kanpur: Attack on police team that arrived to resolve dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पालिका स्टेडियम में शनिवार शाम झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर 15-20 युवकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से कई पुलिसकर्मियों को पीटा और उन पर पथराव कर दिया। कुछ देर बाद जब कई थानों का पुलिस बल पहुंचा तब हमलावर भाग निकले गए।

विज्ञापन


इस दौरान दो हमलावर दबोचे गए। आरोपियों पर बलवा, मारपीट, सेवन सीएलए, सरकारी काम में बाधा समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे विकास गुप्ता पालिका स्टेडियम में दौड़ लगा रहा था।
विज्ञापन


तभी शिवम बग्गा, यश और सौरभ हजारिया ने साथियों के साथ विकास पर हमला कर दिया। कुछ दूरी पर एंटी रोमियो दल व कर्नलगंज थाने के पुलिसकर्मी मौजूद थे। वह मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनको निशाना बना लिया। कई पुलिसकर्मियों को पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर कर्नलगंज सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंचा। तब हमलावर भागने लगे। इस दौरान यश व शिवम को पुलिस ने पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी रविवार को जेल भेजे गए।

पुराने विवाद में विकास पर किया हमला
विकास हर दिन स्टेडियम में दौड़ लगाने आता है। जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले किसी बात को लेकर विकास व शिवम का विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों में खुन्नस चल रही थी। शनिवार को विकास को अकेला देख शिवम ने साथियों के साथ हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर एक केस विकास की तहरीर पर तो दूसरा पुलिस ने खुद दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed