फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Assault Case, Another medical report of Amol Deep goes viral, discussion of getting some CCTV footage d

Kanpur Assault Case: अमोल दीप की एक और मेडिकल रिपोर्ट वायरल, कुछ सीसीटीवी फुटेज डिलीट करवाने की भी चर्चा

Mon, 02 Oct 2023 08:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 02 Oct 2023 08:55 AM IST
सार

Kanpur News: कोकाकोला चौराहे से सिटी क्लब के बीच कई प्रतिष्ठान, होटल, पेट्रोल पंप हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे हैं। जीटी रोड पर भी स्मार्ट सिटी के तहत कैमरे लगे हुए हैं। इसके बाद भी पुलिस अब तक कोई फुटेज न मिलने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Kanpur Assault Case, Another medical report of Amol Deep goes viral, discussion of getting some CCTV footage d
दवा व्यापारी से मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर को अपराधियों से सुरक्षित रखने के लिए मुख्य चौराहों से बाजारों तक सीसीटीवी का जाल बिछाने का पुलिस का दावा खोखला साबित हुआ है। रायपुरवा थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर दवा व्यापारी अमोल दीप सिंह भाटिया और पार्षद पति अंकित शुक्ला के बीच हुई मारपीट में पुलिस को अब तक एक भी महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला। हालांकि, एक पक्ष को लाभ दिलाने के लिए कुछ फुटेज डिलीट करवाने की भी चर्चा है।

विज्ञापन

श्यामनगर निवासी अमोलदीप सिंह की हैलट अस्पताल के सामने परफेक्ट सर्जिकल के नाम से दुकान है। 23 सितंबर को अमोल दीप अपनी पत्नी गुनीत के साथ थार कार से घर लौट रहे थे। जीटी रोड पर सिटी क्लब के पास ओवरटेक करने के दौरान यशोदा नगर की भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित से विवाद हुआ था। अमोल की आंखों में चोट आने पर उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

दोनों पक्षों से क्रॉस एफआईआर दर्ज
पुलिस ने दोनों पक्षों से क्रॉस एफआईआर दर्ज की। वहीं, दवा व्यापारी पर हमले के आरोप में पार्षद पति अंकित के साथ ही उसके साथी यशस्वी शुक्ला, सतेंद्र बाजपेई, सूरज त्रिपाठी और अंकुर सिंह को पुलिस जेल भेज चुकी है। अमोल के पिता कंवलजीत ने बताया कि ओवरटेक न कर पाने की खुन्नस में अंकित ने अमोल को अपने चार अन्य साथियों संग मिलकर पीटा था। वहीं, कोकाकोला चौराहे से सिटी क्लब के बीच की दूरी करीब दो किलोमीटर है।

सीसीटीवी फुटेज डिलीट करवाने की भी चर्चा
कोकाकोला चौराहे से सिटी क्लब के बीच कई प्रतिष्ठान, होटल, पेट्रोल पंप हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे हैं। जीटी रोड पर भी स्मार्ट सिटी के तहत कैमरे लगे हुए हैं। इसके बाद भी पुलिस अब तक कोई फुटेज न मिलने की बात कह रही है। विवेचक को सिटी क्लब के पास लगे कैमरे और जरीब चौकी के पास लगे एक कैमरे से फुटेज मिला है। सिटी क्लब के पास लगे एक कैमरे में मारपीट की वारदात कैद हुई थी, जिसे डिलीट कराए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में नहीं ली पार्षद की कार
वारदात के दौरान पार्षद पति अंकित शुक्ला और उसके साथी कार पर सवार थे। नियमानुसार वारदात में प्रयुक्त अंकित की कार को भी कब्जे में लिया जाना चाहिए, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। यह बात भी कही जा रही है कि भाजपा पार्षद की कार चला रहे शख्स से हूटर बजाकर रास्ता मांगा था। रास्ता न मिलने पर दवा व्यापारी को पीटा गया था।

अमोल दीप की एक और मेडिकल रिपोर्ट वायरल
अमोलदीप की सर गंगाराम अस्पताल की एक और मेडिकल रिपोर्ट रविवार को वायरल हुई। अमर उजाला इस वायरल रिपोर्ट की पुष्टि नहीं करता है। यह रिपोर्ट 25 सितंबर की बताई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि अमोल दीप ने करीब 25 साल पहले दोनों आंखों से चश्मा हटवाने के लिए सर गंगाराम अस्पताल में ही रिफ्रिक्टिव प्रक्रिया (चश्मा हटवाने के लिए सर्जरी) शुरू कराई थी। इसके बाद दाहिनी आंख में मोतिया बिंद का ऑपरेशन कराया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पक्ष अमोलदीप की आंख पहले से खराब होने का दावा कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed