{"_id":"62d7b0fc3ddaf02dd01c4309","slug":"kanpur-army-started-work-to-remove-the-occupation-of-its-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सेना ने अपनी जमीन पर कब्जा हटाने का शुरू किया काम, लोगों ने विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सेना ने अपनी जमीन पर कब्जा हटाने का शुरू किया काम, लोगों ने विरोध में लगाया जाम
Wed, 20 Jul 2022 01:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
विरोध में लोगों ने जाम की सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चकेरी गंगागंज में बुधवार को सेना ने अपनी जमीन पर कब्जा हटाने का काम शुरू कराया। इस दौरान कई थानों का फोर्स मौजूद रहा। मकान खाली करने को लेकर लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि वे गरीब परिवार से हैं। उन्होंने अपने रहने के लिए वैकल्पिक इंतजाम कराने की मांग की।
लोगों का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सांसद सत्यदेव पचौरी से भी गुहार लगाई है। लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। कहा कि उन लोगों को सरकारी आवास तक नहीं मिले। इस दौरान लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। इस दौरान पीएसी बल भी तैनात रहा। वहीं कैंट, चकेरी, जाजमऊ का पुलिस बल भी मौजूद रहा। बताया गया कि सेना की ओर से इन लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही कई बार मौखिक रूप से कहा गया। लेकिन कुछ लोग नहीं हटे। उन्होंने इस दौरान विरोध करने का प्रयास किया।