{"_id":"5fecb6408ebc3e3d56435e3e","slug":"kanpur-arju-murder-case-news-husband-sent-to-jail-after-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजू हत्याकांड: चार दिन बाद पति को भेजा जेल, पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम में एक्सपर्ट की राय का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरजू हत्याकांड: चार दिन बाद पति को भेजा जेल, पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम में एक्सपर्ट की राय का इंतजार
Wed, 30 Dec 2020 10:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
कानपुर: पति के साथ आरजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में साफ्टवेयर इंजीनियर बहू आरजू (26) की हत्या के मामले में पुलिस ने पति अमनदीप गुप्ता को चार दिन बाद जेल भेज दिया। मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी आरजू की शादी आठ दिसंबर को नौबस्ता के गौशाला डब्ल्यू ब्लॉक स्थित माही वाटिका अपार्टमेंट निवासी अमनदीप से हुई थी।
शुक्रवार को ससुरालवालों ने मायके पक्ष को आरजू की बाथरूम में फिसलने से मौत की जानकारी दी थी। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने पर आरजू के पिता नीरज कटारे ने ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार को फॉरेंसिक टीम ने आरजू के कमरे व बाथरूम में जाकर छानबीन की थी। इसके बाद अमनदीप के साथ दोबारा फ्लैट पहुंचकर क्राइम सीन दोहराया था। हालांकि फॉरेंसिक टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। पुलिस जांच भी हत्या और हादसे के बीच उलझी है।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस ने अमनदीप को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेजा दिया। सीओ गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम में एक्सपर्ट की राय आने के बाद जांच आगे बढ़ेगी।