फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Architect working in Trans Ganga City project committed suicide

Kanpur: नौकरी छूटने से अवसाद में आए आर्किटेक्ट ने दी जान, ट्रांसगंगा सिटी प्रोजेक्ट में करते थे काम

Thu, 03 Jul 2025 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Jul 2025 07:20 PM IST
सार

Kanpur News: आर्किटेक्ट की आत्महत्या का मामला सामने आया है। कल्याणपुर में बहनोई के घर में रह रहा था। पत्नी और बच्चे गाजियाबाद में रहते हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Architect working in Trans Ganga City project committed suicide
पोस्टमार्टम हाउस में कल्याणपुर में आर्किटेक्ट अवधेश के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरी छूटने की वजह से अवसाद में आए आर्किटेक्ट ने कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम स्थित आवास में जान दे दी। उनका शव गुरुवार की सुबह फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। वह ट्रांसगंगा सिटी प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे गाजियाबाद में रह रहे हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी अवधेश कुमार वर्मा (47) ट्रांसगंगा सिटी प्रोजेक्ट में आर्किटेक्ट थे। वह पिछले दो साल से बहनोई आनंद सिंह और बहन शशिप्रभा के आवास विकास अंबेडकरपुरम स्थित घर में रह रहे थे। उनकी पत्नी लतेश वर्मा दो बेटियों और एक बेटे के साथ गाजियाबाद में रहती हैं। परिजनों के अनुसार पिछले तीन दिन से अवधेश शराब पी रहे थे। बुधवार रात भी शराब पीकर घर आए और खाना खाकर सो गए। गुरुवार की सुबह शशिप्रभा झाड़ू लगाते हुए ऊपर गईं और अवधेश कुमार वर्मा को आवाज लगाई।
विज्ञापन

Kanpur: Architect working in Trans Ganga City project committed suicide
जांच पड़ताल करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने खिड़की से झांका तो उनकी चीख निकल गई। अंदर अवधेश कुमार फंदे से लटके हुए थे। परिजन उन्हें लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आर्किटेक्ट ट्रांसगंगा सिटी प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे थे। कुछ समय पहले उनकी नौकरी छूट गई, जिसकी वजह से तनाव में थे। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed