{"_id":"61922ef2f71dec38a061115c","slug":"kanpur-annoyed-by-not-getting-appointment-letter-selected-candidates-in-tgt-stopped-dios-s-car-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज टीजीटी में चयनित अभ्यर्थियों ने रोकी डीआईओएस की गाड़ी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज टीजीटी में चयनित अभ्यर्थियों ने रोकी डीआईओएस की गाड़ी, हंगामा
Mon, 15 Nov 2021 03:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Nov 2021 03:27 PM IST
सार
अभ्यर्थियों ने कहा लगातार दो बार बुलाए जाने पर नियुक्ति पत्र लेने आया हूं लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया। आज सुबह 10:00 बजे से कार्यालय में आ गया हूं लेकिन डीआईओएस लापता है और कोई भी कर्मचारी कुछ बोलने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र लेने आए अभ्यर्थियों ने रोकी डीआईओएस की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय चुन्नीगंज में सोमवार को टीजीटी में चयनित अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों का आरोप था कि नियुक्ति पत्र लेने के लिए उनको दो बार बुलाया गया। हर बार डीआईओएस गायब हो जाते हैं। नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाता है।
प्रतापगढ़ से आए रोशन ने बताया उसने सोशल साइंस विषय में टीजीटी के परीक्षा पास की है। लगातार दो बार बुलाए जाने पर नियुक्ति पत्र लेने आया हूं लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया। आज सुबह 10:00 बजे से कार्यालय में आ गया हूं लेकिन डीआईओएस लापता है और कोई भी कर्मचारी कुछ बोलने को तैयार नहीं।
हंगामे की सूचना पर दोपहर लगभग 3:00 बजे डीआईओएस सतीश तिवारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपने प्रमाण पत्रों की मूल और छाया प्रति लेकर बुधवार को आने की बात कही और गाड़ी से जाने लगे। इसी बीच अभ्यर्थियों ने सड़क पर उनकी गाड़ी रोक ली और सभी प्रमाण पत्र मौजूद होने की बात कही।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख डीआईओएस ने कार्यालय में ही काउंटर लगवा कर अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की छाया प्रति जमा करवाई और मंगलवार को नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया। डीआईओएस ने बताया कि चयन बोर्ड से उनके पास फोन आया है कि मूल प्रमाण पत्रों का छायाप्रति से मिलान करने के बाद ही नियुक्ति पत्र दें। सभी नियुक्ति पत्र जारी हो गए हैं बीएड और संबंधित विषय में स्नातक के प्रमाण पत्र चेक करने के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बताते चलें 26 अक्तूबर को टीजीटी का परिणाम जारी हुआ है।