फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Annoyed by not getting appointment letter, selected candidates in TGT stopped DIOS's car, uproar

कानपुर: नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज टीजीटी में चयनित अभ्यर्थियों ने रोकी डीआईओएस की गाड़ी, हंगामा

Mon, 15 Nov 2021 03:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Nov 2021 03:27 PM IST
सार

अभ्यर्थियों ने कहा लगातार दो बार बुलाए जाने पर नियुक्ति पत्र लेने आया हूं लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया। आज सुबह 10:00 बजे से कार्यालय में आ गया हूं लेकिन डीआईओएस लापता है और कोई भी कर्मचारी कुछ बोलने को तैयार नहीं।

विज्ञापन
Kanpur: Annoyed by not getting appointment letter, selected candidates in TGT stopped DIOS's car, uproar
नियुक्ति पत्र लेने आए अभ्यर्थियों ने रोकी डीआईओएस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय चुन्नीगंज में सोमवार को टीजीटी में चयनित अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों का आरोप था कि नियुक्ति पत्र लेने के लिए उनको दो बार बुलाया गया। हर बार डीआईओएस गायब हो जाते हैं। नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ से आए रोशन ने बताया उसने सोशल साइंस विषय में टीजीटी के परीक्षा पास की है। लगातार दो बार बुलाए जाने पर नियुक्ति पत्र लेने आया हूं लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया। आज सुबह 10:00 बजे से कार्यालय में आ गया हूं लेकिन डीआईओएस लापता है और कोई भी कर्मचारी कुछ बोलने को तैयार नहीं।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर दोपहर लगभग 3:00 बजे डीआईओएस सतीश तिवारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपने प्रमाण पत्रों की मूल और छाया प्रति लेकर बुधवार को आने की बात कही और गाड़ी से जाने लगे। इसी बीच अभ्यर्थियों ने सड़क पर उनकी गाड़ी रोक ली और सभी प्रमाण पत्र मौजूद होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख डीआईओएस ने कार्यालय में ही काउंटर लगवा कर अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की छाया प्रति जमा करवाई और मंगलवार को नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया। डीआईओएस ने बताया कि चयन बोर्ड से उनके पास फोन आया है कि मूल प्रमाण पत्रों का छायाप्रति से मिलान करने के बाद ही नियुक्ति पत्र दें। सभी नियुक्ति पत्र जारी हो गए हैं बीएड और संबंधित विषय में स्नातक के प्रमाण पत्र चेक करने के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बताते चलें 26 अक्तूबर को टीजीटी का परिणाम जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed