{"_id":"61eceb9063f1216f7270f7f4","slug":"kanpur-anjana-malhotra-murder-case-policeman-had-done-the-conspiracy-theofficers-remained-oblivious","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजना मल्होत्रा हत्याकांड: दरोगा ने की थी खानापूर्ति, अफसर रहे बेखबर, पुलिस की लापरवाही की जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजना मल्होत्रा हत्याकांड: दरोगा ने की थी खानापूर्ति, अफसर रहे बेखबर, पुलिस की लापरवाही की जांच शुरु
Sun, 23 Jan 2022 02:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:16 PM IST
सार
अंजना मल्होत्रा हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। एडिशनल सीपी मुख्यालय आनंद कुलकर्णी इस मामले की जांच कर रहे हैं । जांच में सामने आया है कि दरोगा ने की थी खानापूर्ति की और अफसर इससे बेखबर रहे। डीसीपी ने नजीराबाद थानेदार को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन
अंजना मल्होत्रा हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंजना मल्होत्रा हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही की जांच में एक अहम तथ्य सामने आया है। मामले में डीसीपी साउथ ने नजीराबाद थानेदार को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। दरोगा जेपी परिहार अंजना के घर गया था। वह घर पर नहीं थी। जिसके बाद दरोगा तस्करा डालकर हाथ पर हाथ धर बैठ गया था।
इसके बाद न तो दरोगा ने कोई कार्रवाई की थी और न ही पर्यवेक्षण करने वाले उच्चाधिकारी ने इस संबंध में फीडबैक लिया था। नतीजतन अंजना की हत्या कर दी गई थी। कौशलपुरी निवासी अंजना मल्होत्रा 22 दिसंबर की रात लापता हो गई थीं। पुलिस ने 9 जनवरी को खुलासा कर दावा किया था कि उसके पति सुलभ ने ही उसकी हत्या की हैं।
प्रेमिका किरन, भतीजे रिषभ व किरन के पिता रामदयाल की मदद से शव ठिकाने लगाया था। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। लापरवाही मामले में दरोगा जेपी परिहार निलंबित किया जा चुका है। इस बीच खुलासा हुआ था कि अंजना ने थाने चौकी से लेकर डीसीपी साउथ तक गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में ट्वीट भी किया था। इन सभी तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने एडिशनल सीपी मुख्यालय को जांच सौंपी है।