{"_id":"6adda78156fda412530d6b83","slug":"kanpur-animal-health-fair-was-organized-in-sarsaul-sick-animals-received-free-treatment-at-the-camp-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सरसौल में पशु आरोग्य मेले का आयोजन, शिविर में बीमार पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार, बांटी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सरसौल में पशु आरोग्य मेले का आयोजन, शिविर में बीमार पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार, बांटी दवाएं
Sun, 25 Oct 2026 12:25 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:25 PM IST
सार
Kanpur News: सरसौल ब्लॉक के धमना गांव में रविवार को पशुपालन विभाग की ओर से एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य मेला एवं निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह की देखरेख में आयोजित इस शिविर में पशुओं का निःशुल्क उपचार कर दवाएं वितरित की गईं और पशुपालकों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
पशु आरोग्य मेला में जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में सरसौल ब्लॉक के धमना गांव में रविवार को पशुपालन विभाग की ओर से एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य मेला एवं निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, बीमारियों से बचाव और बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, पशुओं का निःशुल्क उपचार कर दवाओं का वितरण भी जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देना है। उन्होंने पशुपालकों को सलाह दी कि पशुओं के स्वास्थ्य पर नियमित ध्यान दें और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करें। समय पर उपचार मिलने से पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
अलग-अलग गांवों में आयोजित किए जा रहे हैं मेले
उन्होंने बताया कि पशुपालकों की सुविधा के लिए क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पशु आरोग्य मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को नरवल क्षेत्र के पाली बेहटा और 30 अक्तूबर को बारादरी गांव में शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से पशुपालकों को निःशुल्क पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में डॉ. अक्षयराज, पशु एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी, वेटनरी फार्मासिस्ट सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।