{"_id":"5830889c4f1c1b5c568fdc9c","slug":"kanpur-and-kanpur-dehat-get-new-up-100-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर और कानपुर देहात को मिलीं 60 नई ‘यूपी-100’ गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर और कानपुर देहात को मिलीं 60 नई ‘यूपी-100’ गाड़ियां
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
अगर मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहा तो भी पुलिस मास्टर कंट्रोल रूम से संपर्क हो जाएगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘यूपी-100’ पुलिस गाड़ियों को शनिवार को पुलिस लाइन में प्रदेश के कर एवं निबंधन मंत्री यासर शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शाह ने कहा कि अब अमेरिकी पुलिसिंग की तर्ज पर यूपी में पुलिसिंग होगी। यूपी-100 का कंट्रोल रूम अमेरिका के कंट्रोलरूम से भी अधिक हाईटेक है। सूचना मिलने के 10 से 15 मिनट में यह गाड़ियां पीड़ित के पास पहुंचकर मदद करेगी। हर कॉल की मॉनीटरिंग लखनऊ से होगी।
मुख्य अतिथि ने 44 इनोवा और 16 बोलेरो को हरी झंडी दिखाकर कानपुर और कानपुर देहात में यूपी-100 का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री यासर शाह ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 21 लोगों को ई-रिक्शा दिया। इसके साथ ही फसल क्षति प्रभावित किसानों को चेक भी दिया। आईजी जोन जकी अहमद ने बताया कि यह देश में पहली ऐसी इमरजेंसी योजना है जिसमें रेडियो ओवर इंटरनेट प्रोटोकाल (आरओआईपी) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे अगर मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहा तो भी पुलिस मास्टर कंट्रोल रूम से संपर्क हो जाएगा। मंत्री अरुणा कोरी, कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन, डीएम कौशल राज शर्मा, डीआईजी राजेश मोडक, एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव, सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद, विधायक मुनींद्र शुक्ला, अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।