फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur An innocent child fell from an e rickshaw and was crushed by a tractor death driver arrested

Kanpur: ई-रिक्शे से गिरी मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा…मौत, चचेरे भाई के साथ खाना लेने निकली थी, चालक गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 May 2025 10:12 AM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र में ई-रिक्शे से गिरी पांच साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा डाला, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Kanpur An innocent child fell from an e rickshaw and was crushed by a tractor death driver arrested
चौराहे पर खड़े ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में ई-रिक्शा अनियंत्रित होने से उसमें सवार पांच साल की मासूम सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई के साथ घर से खाना लाने के लिए निकली थी।

विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया। कानपुर देहात के मंगलपुर बहेरा गांव निवासी इब्राहिम परिवार के साथ प्योंदी गांव में किराये पर रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। इब्राहिम के साथ उनके बड़े भाई इकराम की पांच साल की बेटी जोया भी बचपन से रह रही थी।

विज्ञापन

अचानक अनियंत्रित हो गया था ई-रिक्शा
शुक्रवार की देर शाम को जोया उनके नौ साल के बेटे रमजान के साथ घर से चुंगी चौराहे पर खाना लाने के लिए निकली। दोनों ई रिक्शे में सवार होकर जा रहे थे। दादामियां दरगाह के पास अचानक ई रिक्शा अनियंत्रित हो गया, जिससे जोया सड़क पर गिर गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। जोया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ा और बच्ची के परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed