कानपुर: 48 घंटों की मेहनत के बाद पुलिसकर्मियों ने मनाई होली, डीजे पर लगाए ठुमके
शनिवार को सभी थानों में ढोल, ताशे की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर अबीर, गुलाल उड़ाया। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा के कैंप कार्यालय, आउटर पुलिस लाइन और कमिश्नरेट के साथ आउटर के थानों पर जमकर होली खेली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कमिश्नरी के 33 और आउटर के 11 थानों के पुलिसकर्मियों ने लगातार 48 घंटे की ड्यूटी करने के बाद शनिवार को जमकर होली खेली। फिल्मी धुनों पर होरियारों ने खूब हुड़दंग मचाया। एक-दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। थानेदारों से लेकर आला अधिकारियों की ओर से सभी पुलिसकर्मियों के लिए पकवानों की भी व्यवस्था की गई। शाम के बाद थानों में सन्नाटा पसरा नजर आया।
कमिश्नरेट और आउटर पुलिस ने होलिका दहन को शांति पूर्वक संपन्न कराया। शुक्रवार को आम लोगों ने जमकर रंग खेला। वहीं, शब-ए-बरात को भी पुलिस ने बिना किसी तनाव के निपटाया। पुलिस कमिश्नर की ओर से सभी पुलिसकर्मियों को 48 घंटे तक लगातार ड्यूटी किए जाने के बाद होली का पर्व मनाने के निर्देश दिए गए।
शनिवार को सभी पुलिसकर्मी सुबह से ही होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाने के मूड में नजर आए। सभी थानों में ढोल, ताशे की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर अबीर, गुलाल उड़ाया। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा के कैंप कार्यालय, आउटर पुलिस लाइन और कमिश्नरेट के साथ आउटर के थानों पर जमकर होली खेली गई। रंगोत्सव में पुलिस कमिश्नर के कैंप कार्यालय में एडीजी जोन भानु भास्कर, डीएम नेहा शर्मा, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, नगर आयुक्त शिव शरणाप्पा जीनएन, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी, एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा, तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी व सर्किल के एसीपी भी पहुंचे।
अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं आउटर पुलिस लाइन में भी होली का भव्य आयोजन किया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। आउटर पुलिस लाइन और थानों में कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई।