फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Admission take till 31, Give exam in April, University ready to regularize next session

कानपुर: 31 तक दाखिला लो, अप्रैल में परीक्षा दो, अगले सत्र को नियमित करने की तैयारी में जुटा विवि

Tue, 29 Dec 2020 04:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 29 Dec 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Admission take till 31, Give exam in April, University ready to regularize next session
सीएसजेएमयू
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन सत्र को नियमित करने के लिए दाखिले के तीन माह बाद ही परीक्षा कराने की तैयारी में है। दाखिले की तारीख अब 31 दिसंबर तक हो गई है, वहीं विवि प्रशासन अप्रैल में परीक्षा कराने का विचार बना रहा है।
विज्ञापन


हालांकि यह शिक्षा विभाग के मानकों के विपरीत है। मानकों के अनुसार कम से कम 220 दिन शिक्षण कार्य चलना चाहिए। कोरोना संक्रमण और कॉलेजों की मांग के चलते विवि ने कई बार डब्ल्यूआरएन (वेब रजिस्ट्रेशन नंबर) जनरेट करने की तिथि बढ़ाई है।
विज्ञापन


ऐसे में सत्र लेट ही होता जा रहा है। अगला सत्र लेट न हो, इसके लिए विवि प्रशासन फरवरी में विषम सेमेस्टर और अप्रैल में वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारी में है। सवाल यह है कि दिसंबर में प्रवेश लेने वाला छात्र अप्रैल से पहले कोर्स कैसे पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि जिन छात्रों ने पहले दाखिला लिया है, उनकी परीक्षा विलंब से नहीं होनी चाहिए। देर से दाखिला लेने वाले छात्रों का कोर्स अतिरिक्त कक्षा के माध्यम से पूरा कराया जाएगा। सत्र नियमित रखना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed