{"_id":"687bd2bfcb33bc89db01d480","slug":"kanpur-actor-boman-irani-said-if-you-get-fame-control-your-pride-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अभिनेता बोमन ईरानी बोले- शोहरत मिले तो अभिमान पर रखिए नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अभिनेता बोमन ईरानी बोले- शोहरत मिले तो अभिमान पर रखिए नियंत्रण
Sat, 19 Jul 2025 10:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:49 PM IST
सार
जेसीआई के कार्यक्रम में अभिनेता बोमन ईरानी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों को जिसमें खुशी मिले वह करने दीजिए।
विज्ञापन
जेसीआई के कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता बोमन ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म थ्री इडियट्स का वह सीन बिठूर में उस समय जीवंत हो गया जब अभिनेता बोमन ईरानी साइकिल चलाते हुए गियर अप टू ग्रो थीम पर आधारित टॉक शो में शनिवार को पहुंचे। इसी तरह वह थ्री इडियट्स में कॉलेज के प्रधानाचार्य अस्थाना के रूप में साइकिल चलाकर काॅलेज जाते थे। उन्होंने बताया कि डर को कभी अपने ऊपर न हावी होने दें। शोहरत मिले तो अपने अभिमान पर नियंत्रण रखिए।
जेसीआई की ओर से आयोजित एबल 2025 कार्यक्रम के दूसरे दिन टॉक शो जुनून में उन्होंने बताया कि जिस साल उनका जन्म हुआ, उसी साल पिता का देहांत हुआ था। 31 साल की उम्र में मां के माथे का सिंदूर उजड़ गया।
विज्ञापन
जेसीआई की ओर से आयोजित एबल 2025 कार्यक्रम के दूसरे दिन टॉक शो जुनून में उन्होंने बताया कि जिस साल उनका जन्म हुआ, उसी साल पिता का देहांत हुआ था। 31 साल की उम्र में मां के माथे का सिंदूर उजड़ गया।
विज्ञापन
जेसीआई के कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता बोमन ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
सब मुझे बेचारा बमन कहते थे लेकिन जीवन में सफलता पाने के लिए हर बहाने को एक तरफ कर बस लक्ष्य के बारे सोचा और सफलता पाई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ दीक्षा जैन, कुलपति प्रो. विनय पाठक, जेसीआई अध्यक्ष प्रनीत अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, सचिव श्रुति जैन, नेहा गर्ग, दीपक नाहर आदि मौजूद रहे।