{"_id":"61d2a8123fadce2dfc5ba6e5","slug":"kanpur-action-will-start-after-week-on-those-who-travel-in-metro-on-ticket-of-rs-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एक हफ्ते बाद शुरू होगी 10 रुपये के टिकट पर मेट्रो में घूमने वालों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एक हफ्ते बाद शुरू होगी 10 रुपये के टिकट पर मेट्रो में घूमने वालों पर कार्रवाई
Mon, 03 Jan 2022 01:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) मेट्रो का 10 रुपये का टिकट लेकर ट्रेन में बार-बार चक्कर लगाने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसेगा। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऐसे यात्रियों को पकड़ा जाएगा। चेतावनी देने के साथ ही उन पर अर्थदंड लगाया जाएगा।
ये फैसला यूपीएमआरसी प्रशासन ने बैठक कर लिया। इस समय मेट्रो में ऐसे यात्री बहुतायत हैं, जो 10 या 20 रुपये का टिकट लेकर मेट्रो ट्रेन में बैठे रहते हैं, जिस स्टेशन तक का टिकट लिया है, वहां ट्रेन पहुंचते ही उतर नहीं रहे, बल्कि ट्रेन में ही बैठे - बैठे आईआईटी से मोतीझील के कई चक्कर लगाते हैं।
चूंकि टिकट की वैद्यता दो घंटे है। इसलिए जब दो घंटे पूरे होने लगते हैं, तो वे जिस स्टेशन तक का टिकट है, वहां उतर जाते हैं। यूपीएमआरसी के डीजीएम (पीआर) पंचानन मिश्रा ने बताया कि ऐसे यात्रियों की वजह से ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ तो हो रही है, पर उसी एवज में आय नहीं हो रही है। यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे यात्रियों पर सख्ती करने का फैसला लिया है। न्यू ईयर की भीड़ कम होते ही एक हफ्ते में ऐसे यात्रियों पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।