{"_id":"61aa6faead7a1f13d704c1f9","slug":"kanpur-action-on-18-students-for-ragging-four-students-expelled-for-one-year-and-one-student-forever","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रैगिंग में 18 छात्रों पर कार्रवाई, चार छात्र एक साल और एक छात्र हमेशा के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रैगिंग में 18 छात्रों पर कार्रवाई, चार छात्र एक साल और एक छात्र हमेशा के लिए निष्कासित
Sat, 04 Dec 2021 01:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:05 AM IST
सार
रैगिंग के मामले में छात्रावास और शैक्षणिक सत्र से निष्कासित कर प्रति छात्र 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। चार छात्रों को एक साल के लिए छात्रावास से निष्कासित करने के साथ प्रति छात्र पांच हजार रुपये अर्थदंड और नौ छात्रों पर 2500 रुपये अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन
सीएसए विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में रैगिंग के मामले में विवि प्रशासन ने 18 छात्रों पर कार्रवाई की है। डीएसडब्ल्यू डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर एक छात्र को हमेशा के लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है।
चार छात्रों को एक साल के लिए छात्रावास और शैक्षणिक सत्र से निष्कासित कर प्रति छात्र 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। चार छात्रों को एक साल के लिए छात्रावास से निष्कासित करने के साथ प्रति छात्र पांच हजार रुपये अर्थदंड और नौ छात्रों पर 2500 रुपये अर्थदंड लगाया गया है।
इसके साथ ही भविष्य में संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त मिलने पर निष्कासित करने की चेतावनी दी गई है। बता दें 21 नवंबर की रात आरएसआरपी छात्रावास के सीनियर छात्रों ने तिलक छात्रावास में जाकर जूनियर छात्रों को रैगिंग करने के विरोध में पीटा था। इसमें एक छात्र का कान फट गया था। विवि प्रशासन ने समिति बनाकर मामले की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पर छात्रों पर कार्रवाई हुई है।

इन पर हुई कार्रवाई
- विश्वविद्यालय से निष्कासित - अनिकेत पाल उर्फ करण पाल, बीएससी (उद्यान) तृतीय सेमेस्टर
- एक साल के लिए छात्रावास और शैक्षणिक सत्र से निष्कासित और 10 हजार अर्थदंड - अंकुश कुशवाहा बीएससी (उद्यान) तृतीय सेमेस्टर, सूरज वर्मा बीएससी (कृषि) तृतीय सेमेस्टर, हर्षदीप बीएससी (वानिकी) तृतीय सेमेस्टर और रिषभ शर्मा बीएससी (उद्यान) तृतीय सेमेस्टर।
- एक साल के लिए छात्रावास से निष्कासित और प्रति छात्र पांच हजार रुपये अर्थदंड - अंकित पाल बीएससी (कृषि) तृतीय सेमेस्टर, अजय पाल बीएससी (वानिकी) तृतीय सेमेस्टर, भानु प्रताप बीएससी (वानिकी) तृतीय सेमेस्टर और अक्षय प्रताप सिंह बीएससी (वानिकी) तृतीय सेमेस्टर।
- 2500 रुपये अर्थदंड और संदिग्ध गतिविधि करने पर निष्कासित करने की चेतावनी - शिव शंकर, आकाश कुमार वर्मा, गगन (बीएससी वानिकी तृतीय सेमेस्टर), सौरभ उपाध्याय, अभय प्रताप मिश्रा, उत्कर्ष विश्नोई, हरि शंकर पटेल, अमन कुमार शर्मा और गौरव कुमार (बीएससी कृषि तृतीय सेमेस्टर)