{"_id":"62d7775ffa62660078242389","slug":"kanpur-action-against-four-policemen-for-making-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 100 रुपये वसूलने में चार पुलिसकर्मियों का एक माह का वेतन काटा, डीसीपी पूर्वी ने सभी को किया दंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 100 रुपये वसूलने में चार पुलिसकर्मियों का एक माह का वेतन काटा, डीसीपी पूर्वी ने सभी को किया दंडित
Wed, 20 Jul 2022 06:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Jul 2022 06:28 PM IST
सार
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि सजा के तौर पर चारों को आर्थिक दंड देते हुए उनकी महीने भर की पगार काट दी गई है। सर्विस बुक पर भी इसकी एंट्री की गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाईवे पर 100 रुपये वसूली करने वाले पीआरवी पर तैनात चार पुलिसकर्मी विभागीय जांच में दोषी पाए गए हैं। डीसीपी पूर्वी ने चारों पुलिसकर्मियों को दंडित करते हुए उनकी एक-एक महीने की पगार काट दी है। हिदायत दी है कि भविष्य में इस तरह के कृत्य न करें।
इसी साल पांच अप्रैल को पीआरवी-0786 का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी एक ट्रक से पैसे वसूलते कैद हुए थे। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने उसी दौरान पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, अनिल कुमार और कांस्टेबल दिनकर व मीनू को निलंबित कर दिया था।
एसीपी कैंट ने चारों की विभागीय जांच की। जांच में सामने आया कि ट्रक चालक से 100 रुपये की वसूली की थी। इसी तरह से वह आए दिन हाईवे पर भारी वाहनों से वसूली करते रहते हैं। इसी आधार पर चारों पुलिसकर्मियों को जांच में दोषी ठहराया गया।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि सजा के तौर पर चारों को आर्थिक दंड देते हुए उनकी महीने भर की पगार काट दी गई है। सर्विस बुक पर भी इसकी एंट्री की गई है। डीसीपी को इसी तरह कई और पीआरवी के पुलिसकर्मियों की वसूली की शिकायतें मिली हैं। जिसको लेकर वह जांच करवा रहे हैं।