{"_id":"65eca41f53c159bd8a05be5a","slug":"kanpur-accused-who-called-and-threatened-dcp-arrested-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके गुर्गे के समर्थन में डीसीपी को कॉल कर धमकी देने वाला कथित नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके गुर्गे के समर्थन में डीसीपी को कॉल कर धमकी देने वाला कथित नेता गिरफ्तार
Sat, 09 Mar 2024 11:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:33 PM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर और उसके साथियों की पैरवी में सीपी के पीआरओ और डीसीपी साउथ को कॉल कर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बर्रा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके गुर्गे अभय भदौरिया के समर्थन में सीपी के पीआरओ और डीसीपी साउथ को कॉल पर धमकी देने वाले कथित नेता हनुमंत विहार, दीनदयालपुरम निवासी गजेंद्र सिंंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रविवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली में 28 जनवरी को अपना दल (एस) की रैली पर पथराव, वाहनों को क्षतिग्रस्त कर चार को घायल करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके गुर्गे शिवांग ठाकुर, अभय भदौरिया, आकाश द्विवेदी, साहिल सोनकर उर्फ शेरा व गौतम मोगा पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने अजय समेत पांच आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
बीते 15 फरवरी की रात खुद को बीजेपी नेता व अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा का राष्ट्रीय मंत्री बताने वाले गजेंद्र सिंंह ने अधिकारियों को कॉल करके उनके कार्यालय पर चढ़ाई करने की धमकी दी थी। वायरल ऑडियो को संज्ञान में लेकर 16 फरवरी को एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने गजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन