फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Accused of killing pet dog

कानपुर: पालतू कुत्ते को मार डालने का आरोप, एनजीओ का थाने में हंगामा

Tue, 26 Oct 2021 11:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Oct 2021 11:29 AM IST
सार

आरोप है कि कुत्ते के मालिक ने अपने बेटे संग उनसे धक्कामुक्की की। इस पर सदस्य लौट आए और एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल्स की संस्थापक मेनका गांधी को जानकारी दी। सोमवार को सदस्यों ने मेनका गांधी की कुत्ते के मालिक से फोन पर बात कराई।

विज्ञापन
Kanpur: Accused of killing pet dog
गोविंद नगर में घर में पालतू कुत्ते की मौत पर एनजीओ ने थाने में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालतू कुत्ते को प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगा एनजीओ के दर्जनों सदस्यों ने सोमवार रात गोविंदनगर थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। कुत्ता मालिक  और पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


एनजीओ उम्मीद एक किरण के संस्थापक मयंक  त्रिपाठी ने बताया कि गोविंदनगर बी-ब्लॉक में लैब्राडोर नस्ल के कुत्ते के साथ मालिक द्वारा क्रूरता करने की सूचना मिली थी। सच्चाई जानने के लिए रविवार को वह एनजीओ के सदस्यों के साथ उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि कुत्ते के मालिक ने अपने बेटे संग उनसे धक्कामुक्की की। इस पर सदस्य लौट आए और एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल्स की संस्थापक मेनका गांधी को जानकारी दी। सोमवार को सदस्यों ने मेनका गांधी की कुत्ते के मालिक से फोन पर बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उनसे बीमारी से कुत्ते की मौत होने का दावा किया। इस पर सदस्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। करीब एक घंटे तक हंगामा किया। सदस्यों के अनुसार थाने में पुलिसकर्मियों ने उनकी तहरीर फाड़ दी।

थाना प्रभारी रोहित तिवारी के अनुसार कुत्ते के मालिक ने बीमारी से मौत होने के बाद कुत्ते का शव रामलीला ग्राउंड में गाड़ने की बात कही है। विधिक राय के बाद कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed