फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Accused arrested for demanding Rs 20 lakh ransom

Kanpur: 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Accused arrested for demanding Rs 20 lakh ransom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
युवक को अगवा कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बर्रा पुलिस ने अंधा कुआं के पास आयुष तिवारी को पकड़ा, जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह मामला 11 जनवरी को सामने आया था जब वैष्णवी विहार गुजैनी निवासी सुनीता सचान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बेटे को पिस्टल लगाकर अगवा किया गया और 20 लाख रुपये की मांग की गई। रिपोर्ट में घाटमपुर के जवाहर नगर पूर्वी के माेनू सचान, ऋतिक प्रजापति, शिवम सचान उर्फ कंपट, हर्षित सचान, कृष्णा सैनी और आयुष तिवारी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जरौली फेज-टू निवासी आयुष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed