फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident, Unknown vehicle hit the bike, two friends died and the third one was seriously injured

Kanpur Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत और तीसरा गंभीर घायल, हैलट रेफर

Fri, 06 Sep 2024 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 02:10 PM IST
सार

Kanpur News: साढ़-रमईपुर मार्ग के नमक फैक्टरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Kanpur Accident, Unknown vehicle hit the bike, two friends died and the third one was seriously injured
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव इलाके में शुक्रवार तड़के सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर सेंट्रल से चचेरे भाई को लेकर एक ही बाइक से तीन युवक गांव लौट रहे थे। इसी दौरान लगभग दो बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गस्त कर रही साढ़ पुलिस ने तीनों घायलों को भीतरगांव, सीएचसी भेजा।

विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायल तीसरे युवक को प्राथमिक उपचार देकर हैलट रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी सनी (25) पिता राकेश दिवाकरअहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। तबीयत सही न रहने के कारण अहमदाबाद से घर लौटा था और गुरुवार रात कानपुर सेंट्रल पहुंचा था।
विज्ञापन

उसे लेने के लिए चचेरा भाई छोटू (24) पुत्र सुंदरलाल और रिंकू पुत्र राजू दिवाकर मूल निवासी छोटी दिवरी, थाना जाफरगंज एक ही बाइक से कानपुर सेंट्रल पहुंचे थे। सनी को लेकर एक ही बाइक से छोटू और रिंकू वापस कोरथा गांव को लौट रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे बाइक जैसे ही साढ़ कस्बे के पहले कुंदौली भट्ठे के आगे पहुंची थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed