फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident, Minor drives car on barrage, hits two and one dead, all four friends in custody

Kanpur Accident: नाबालिग ने बैराज पर दौड़ाई कार, दो को टक्कर मारी...एक की मौत, चारों दोस्त हिरासत में

Fri, 27 Oct 2023 08:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Oct 2023 08:47 AM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि कार काकादेव निवासी 15 साल का लड़का चला रहा था। उसके साथ फजलगंज थानाक्षेत्र के दर्शनपुरवा, अफीमकोठी, शांतिनगर के दोस्त भी बैठे थे। कार चला रहा नाबालिग कक्षा और एक अन्य कक्षा नौ के छात्र हैं।

विज्ञापन
Kanpur Accident, Minor drives car on barrage, hits two and one dead, all four friends in custody
kanpur accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गंगा बैराज पर तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे नाबालिग छात्र ने सड़क किनारे लगीं छह दुकानों पर कार चढ़ा दी। मैगी की दुकान में काम करने वाले हमउम्र दो लड़कों को भी टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर अस्पताल में भर्ती है। गुस्साए ग्रामीणों व दुकानदारों ने कार सवार चारों नाबालिगों को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों दोस्तों को हिरासत में लेने के साथ ही कार को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

गंगा बैराज पर गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक कार शुक्लागंज उन्नाव से कानपुर की तरफ आ रही थी। गंगा बैराज पर मैगी प्वाइंट के पास कार अचानक बेकाबू हो गई और रामजी कश्यप, पप्पू, आजाद समेत छह लोगों की मैगी की दुकानों को रौंद दिया। इस दौरान नवाबगंज थानाक्षेत्र रामनिहाल पुरवा गांव निवासी रामजी कश्यप की मैगी की दुकान में काम करने वाले इसी गांव के मेवालाल के बेेटे सागर (16) और आशीष को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

15 साल का लड़का चला रहा था कार
सूचना पर नवाबगंज थाना प्रभारी रोहित तिवारी, एसीपी मोहम्मद अकमल दलबल के साथ पहुंचे और चारों लड़कों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि कार काकादेव निवासी 15 साल का लड़का चला रहा था। उसके साथ फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा, अफीमकोठी, शांतिनगर के दोस्त भी बैठे थे।

हादसे में सागर और आशीष को हैलट ले जाया गया
कार चला रहा नाबालिग कक्षा और एक अन्य कक्षा नौ के छात्र हैं। काकादेव के एक स्कूल में पढ़ते है। 17 साल के दो लड़के 11वीं के छात्र हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में सागर और आशीष को हैलट ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने सागर को मृत घोषित कर दिया। आशीष का इलाज चल रहा है। सागर के परिवार में मजदूरी करने वाले पिता है। मां गुड्डी की 2011 में मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

दोस्त की कार लेकर करने गए थे मौज-मस्ती
कार चला रहे नौवीं कक्षा के छात्र ने बताया कि विजयनगर काकादेव के शिवाय से कार बहाने से लाया था। फिर तीन दोस्तों के साथ शुक्लागंज उन्नाव की बैराज चौकी क्षेत्र में स्थित डीएस कैफे मौज-मस्ती करने गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया।

कोई कोचिंग बताकर आया तो कोई घूमने
कार पर सवार चारों लड़कों के घरवालों को नहीं पता था कि उनके बेटे कहां गए हैं। नवाबगंज थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे किसी की कार मांगकर यहां आए थे। कार चला रहा छात्र कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके अलावा कोई दोस्त, तो कोई घूमने की बात कहकर निकला था। पुलिस कार मालिक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

खंती में कार न जाती तो कई और चपेट में आते
छह दुकानों और दो लड़कों को टक्कर मारने के बाद कार की गति नहीं थमी। लोग चिल्लाते रहे और कार दौड़ती रही। अचानक सड़क किनारे खंती में पहिया जाने पर कार रुकी, तो भीड़ दौड़ पड़ी। कार पर सवार लड़के कुछ समझ पाते कि भीड़ ने उन लोगों को कार से खींचकर पीटना शुरू कर दिया।

कार नाबालिग चला रहा था। चालक और उसके साथी नशे में थे या नहीं, इसका पता लगाने के लिए डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। कार चला रहे नाबालिग ने बताया है कि अचानक एक टेंपो के सामने आ जाने पर कार बेकाबू हुई थी। इसके बाद ब्रेक फेल होने से कार को वह नहीं रोक सका और हादसा हो गया।  -रोहित तिवारी, नवाबगंज इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed