{"_id":"6298b9c2823ee2796b7ebd82","slug":"kanpur-accident-five-injured-including-former-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: अलग-अलग सड़क हादसों में पूर्व प्रधान समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: अलग-अलग सड़क हादसों में पूर्व प्रधान समेत पांच घायल
Thu, 02 Jun 2022 06:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Jun 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दो अलग-अलग हुए सड़क हादसों में पूर्व प्रधान समेत पांच लोग घायल हो गए। मंधना से टिकरा मार्ग पर कुरसौली गांव के पास ओवरटेक के चक्कर में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कुरसौली गांव के पूर्व प्रधान हरिशंकर गौतम और उनके भतीजे दीपांशु गौतम को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
वहीं मंधना बिठूर रोड पर ब्लू वर्ल्ड के पास कार की टक्कर से ब्लू वर्ल्ड वाटर पार्क के कर्मचारी, दंपती मध्यप्रदेश के सतना निवासी राजकरन व उसकी पत्नी लक्ष्मी और चित्रकूट के मनिकपुर निवासी राजेश को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही मंधना के परगही बांगर निवासी कार चालक सरवन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सरवन ने झपकी आने से हादसा होने की बात कबूली है।
विज्ञापन