{"_id":"6a55170f4cad7bf9d1089bb7","slug":"kanpur-accident-dumper-runs-over-freedom-fighter-s-son-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: डंपर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे को रौंदा, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: डंपर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे को रौंदा, मौत से मचा कोहराम
Mon, 13 Jul 2026 10:19 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:19 PM IST
सार
सड़क दुर्घटना में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे की जान चली गई। रेऊना थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। ट्रक चालक टक्कर मारकर भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुखरायां-मलासा रोड पर रविवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। रेउना थाना क्षेत्र के गिरसी रोड निवासी दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अनंतराम के पुत्र गुरुप्रसाद (65) किसान थे।
परिवार में पत्नी रासकेसी, बेटे राहुल देव सचान मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर और उनकी पत्नी डॉ. शालिनी प्रोफेसर हैं। दूसरे बेटे प्रवीण और उनकी पत्नी अंकिता शिक्षक-शिक्षिका हैं। परिजन ने बताया कि पिता बाइक से रविवार शाम चार बजे गिरसी से पुखरायां मलासा रोड जा रहे थे। देवीपुर सीएचसी मोड़ के पास डंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। परिजन उन्हें सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रविवार देर रात कराया गया। सूचना पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स, स्टाफ, कई जनप्रतिनिधि और संभ्रांत लोग पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहे।