फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident, Dumper collides with roadways bus, accident happened due to fog, nine passengers seriously in

Kanpur Accident: रोडवेज बस में डंपर ने मारी टक्कर, कोहरे की वजह से हुआ हादसा, नौ सवारियां गंभीर घायल

Fri, 29 Dec 2023 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Dec 2023 01:03 PM IST
सार

Kanpur News: गढ़ेवा-हरबसपुर मोड़ के पास कोहरे के बीच ओवरटेक करने के चक्कर में डंपर ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में नौ सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं, जिन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Kanpur Accident, Dumper collides with roadways bus, accident happened due to fog, nine passengers seriously in
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू में हाईवे पर शुक्रवार सुबह कोहरे का कहर दिखा। डंपर की टक्कर से रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें नौ सवारियां घायल हो गईं। वहीं, टक्कर के बाद डंपर भी हाईवे  किनारे पलट गया। महोबा डिपो की रोडवेज बस 29 सवारियां लेकर महोबा जा रही थी।

विज्ञापन

गढ़ेवा-हरबसपुर मोड़ के पास कोहरे के बीच ओवरटेक कर रहे तेज रफ्तार डंपर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस और डंपर दोनों अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गए। हादसे में बस के दो चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल सवारियों ओमकार सिंह (53) निवासी सिसोलर,  आलोक (34) निवासी देवरिया, चालक मो.सफीक (39) निवासी चरखारी, चालक अलख कुमार (36) निवासी फतेहपुर, रफीक(40) निवासी मौदहा, सनोज (36) निवासी बस्ती, पुष्पा शर्मा (45) निवासी सुल्तानपुर, सतीश निषाद (25) निवासी जहांनाबाद, रामस्वार्थ (60) निवासी बस्ती को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने सभी को हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed