Kanpur: संपत का पता नहीं, अब एक दुकानदार 95 लाख का सोना लेकर चंपत, पढ़ें पूरा मामला
Kanpur News: एक दुकानदार कारोबारियों का करीब 95 लाख रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। पीड़ित कारोबारियों ने कलक्टरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सराफा कारोबारियों का करीब 15 करोड़ का सोना लेकर गायब हुए संपत राव लावटे का पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है, इस बीच नयागंज का एक सराफा दुकानदार दो कारोबारियों का करीब 95 लाख रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। पीड़ित कारोबारियों की तहरीर पर कलक्टरगंज पुलिस ने अमानत में खयानत की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
किदवईनगर निवासी राजकुमार गुप्ता की नयागंज स्थित राधे कृपा मार्केट में राजू भाई ज्वैलर्स और संदीप मिश्रा की शिव गंगा भवन में अंशिका ज्वैलर्स नाम से दुकान है। दोनों कारोबारियों के अनुसार वे मूलरूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद कहिंजरी के रहने वाले हरिओम गुप्ता के साथ सोने-चांदी के जेवर का कारोबार करते थे। नयागंज स्थित रघुनाथ प्लाजा में श्रीराधा वल्लभ ज्वैलर्स नाम से फर्म चलाने वाला हरिओम उन लोगों से सोना-चांदी के जेवर कच्ची-लिखापढ़ी में उधार लेता था। डेढ़ से दो महीने में आरटीजीएस के जरिये भुगतान कर देता था।
भाई ने हनुमंत विहार में दी गुमशुदगी की सूचना
कलक्टरगंज थाने में व्यापारियों की ओर से केस दर्ज होने से पहले केशवनगर निवासी मनीष कुमार गुप्ता ने सात मई को हनुमंत विहार थाने में भाई हरिओम और भाभी सुमति गुप्ता की गुमशुदगी दर्ज करा दी। मनीष ने बताया कि भाई और भाभी व्यवसायिक लेन-देन के विवाद के बाद से लापता है। अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इधर, जब कलक्टरगंज पुलिस ने छानबीन की तो गुमशुदगी दर्ज होने का पता चला। इसी के बाद कलक्टरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।