फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A crazy young man threatened the girl's family

Kanpur: बेटी की शादी मुझसे नहीं करोगे तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा, सिरफिरे ने युवती के घर वालों को दी धमकी

Tue, 13 Aug 2024 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Aug 2024 07:29 PM IST
सार

Kanpur News: फीलखाना में सिरफिरे युवक ने युवती के घर में घुसकर परिवार को धमकी दी। धमकी देने के बाद युवक ने खुद को घायल कर लिया।

विज्ञापन
Kanpur: A crazy young man threatened the girl's family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी बेटी की शादी यदि मुझसे नहीं की तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। रविवार को फीलखाना क्षेत्र में युवती के घर में घुसकर सिरफिरे युवक ने न केवल परिवार को धमकी दी बल्कि खुद को घायल कर दिया। घटना से डरे परिवार ने आरोपी के खिलाफ फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


फीलखाना इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि दालमंडी में रहने वाला शिवम कश्यप नाम का युवक आते-जाते उनकी बेटी को तंग करता है। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। रविवार को वह नशे की हालत में घर में घुस आया और गाली गलौज करते हुए बेटी से शादी न करने पर सारे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी शिवम ने खुद को लहूलुहान कर लिया। घटना को लेकर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। फीलखाना थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पर रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed