{"_id":"6ac5fcdb4262b04a5d0d0f56","slug":"kanpur-450-players-to-clash-on-the-chessboard-national-tournament-at-shilling-house-starts-tomorrow-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शतरंज की बिसात पर भिड़ेंगे 450 खिलाड़ी, शीलिंग हाउस में राष्ट्रीय प्रतियोगिता कल से, जानें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शतरंज की बिसात पर भिड़ेंगे 450 खिलाड़ी, शीलिंग हाउस में राष्ट्रीय प्रतियोगिता कल से, जानें शेड्यूल
Wed, 07 Oct 2026 01:33 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता की जानकारी देते पदाधिकारी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में शीलिंग हाउस स्कूल में सीआईएससीई की सातवीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज आठ अक्तूबर से होगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ यूएई से करीब 450 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में होने वाली इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को एसजीएफआई में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को शीलिंग हाउस स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रधानाचार्या वनीता मेहरोत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार-झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक-गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु-पुडुचेरी-एएनआई, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित नार्थ इंडिया, नार्थ वेस्ट, नार्थ बंगाल-नार्थ ईस्ट क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
पुरस्कार वितरण समारोह होगा आयोजित
यूएई से भी प्रतिभागी पहुंचेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन आठ अक्तूबर को शाम 6:30 बजे शीलिंग हाउस स्कूल के जूनियर विंग, सिविल लाइंस में होगा। नौ और 10 अक्तूबर को सीनियर विंग, एलनगंज में सुबह नौ से रात आठ बजे तक मुकाबले होंगे। 11 अक्तूबर को सुबह नौ से दोपहर 12:30 बजे तक प्रतियोगिता चलेगी। इसी दिन शाम चार बजे जूनियर विंग में समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।