फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 42 lakh rupees were cheated from a businessman on the pretext of selling land

Kanpur: जमीन बेचने का झांसा देकर कारोबारी से 42 लाख रुपये ठगे, प्रधान समेत आठ पर रिपोर्ट

Sat, 10 May 2025 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 May 2025 11:00 PM IST
सार

Kanpur News: कारोबारी से 42 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामला रावतपुर के महाराणा प्रतापनगर का है। पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन
Kanpur: 42 lakh rupees were cheated from a businessman on the pretext of selling land
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रावतपुर निवासी कारोबारी को जमीन बेचने का झांसा देकर 42 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अमिलिहा गांव के प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाक्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर मोहल्ला निवासी कारोबारी जगदीश सिंह का अमिलिहा गांव निवासी मुन्नी देवी का करीब 6 बीघा भूमि का सौदा हुआ था।

विज्ञापन


इसके एवज में उन्होंने 67 लाख रुपये आरटीजीएस और नकद मुन्नी देवी व उसके दामाद रमेश सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह व अंशू सिंह को दिए। बाकी धनराशि बैनामा कराने के समय देने का तय हुआ। दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर लिखापढ़ी भी हुई। हालांकि आरोप है कि पिछले साल 15 अक्तूबर को मुन्नी देवी व अन्य ने एक बीघा जमीन का बैनामा और शेष जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट अमिलिहा ग्राम प्रधान के पिता रामकुमार उर्फ लाला दीक्षित व उनके रिश्तेदार रघुवंश मणि बाजपेई के हक में कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बिना बताए मुन्नी देवी ने 25 लाख उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने विरोध किया तो मुन्नी देवी, उसके दामादों और अमिलिहा प्रधान मनीष दीक्षित, उसके पिता रामकुमार व रघुवंशमणि बाजपेई आदि ने गालीगलौज कर बाकी 42 लाख रुपये देने से मना कर दिया। उन्होंने थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर तक गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शरण ली। थानाप्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed