फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 40 crore fine imposed on Vetech Wabag Company for slow work

Kanpur: धीमी गति से कार्य करने में वेटेक वबाग कंपनी पर 40 करोड़ का जुर्माना

Tue, 12 Aug 2025 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Aug 2025 11:24 PM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी ने 20 एमएलडी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

विज्ञापन
Kanpur: 40 crore fine imposed on Vetech Wabag Company for slow work
बैठक करते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में बैठक कर 20 एमएलडी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य की समीक्षा की। बैठक में वेटेक वबाग कंपनी के सीईओ शैलेश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर देवा आनंद अनुपस्थित रहे। डीएम ने नाराजगी जताते हुए जेटेटा सचिव को कंपनी से 40 करोड़ रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में डीएम को जानकारी दी गई कि एक माह से 207 मीटर पाइपलाइन का कार्य लंबित है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने वेटेक वबाग कंपनी से 40 करोड़ रुपये का जुर्माना तत्काल वसूलने के निर्देश दिए। रैमकी कंपनी की ओर से जून माह से स्लज का उठान नहीं करने के मामले में कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी देने को कहा। बैठक में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट की मूल समयसीमा 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित थी। अक्टूबर 2024 तक मात्र 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ था जो अब तक 93 प्रतिशत ही पहुंच पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed