फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 34.49 kg of cannabis seized at Central Station; female smuggler arrested

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन पर 34.49 किलो गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: 34.49 kg of cannabis seized at Central Station; female smuggler arrested
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को 34.490 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पार्सल लोडिंग क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान महिला को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके दो ट्रॉली बैग से गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार महिला की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी फरजाना खातून के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह भुवनेश्वर से गांजा लेकर दिल्ली जा रही थी। महिला के साथ करीब 14 वर्ष की नाबालिग भी मिली है।

महिला उसके संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। नाबालिग को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed