{"_id":"614458348ebc3e79d2334b81","slug":"kanpur-31-trains-including-swarna-shatabdi-delayed-for-three-hours-ohe-line-stalled-for-one-and-a-half-hours-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: स्वर्ण शताब्दी सहित 31 ट्रेनें तीन घंटे तक लेट, बारिश में ओएचई लाइन डेढ़ घंटे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: स्वर्ण शताब्दी सहित 31 ट्रेनें तीन घंटे तक लेट, बारिश में ओएचई लाइन डेढ़ घंटे ठप
Fri, 17 Sep 2021 02:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-नई दिल्ली के बीच इटावा जिले में सुंदरपुर रेलवे क्रासिंग के पास ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन पर पेड़ गिरने से लाइन टूट गई और ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इससे कानपुर सेंट्रल पर ट्रेनें डेढ़ से तीन घंटे तक देरी से पहुंचीं।
इस वजह से दिल्ली से कानपुर आने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस, पुरी एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस सहित 31 ट्रेनें डेढ़ से तीन घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंचीं और यहां से छूटीं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बारिश में पेड़ की डाल रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ी।
इससे ओएचई लाइन टूटी और दिल्ली रूट की अप और डाउन लाइन पर संचालन बंद हो गया। कानपुर सेंट्रल से इटावा तक कई प्रमुख ट्रेनें खड़ी रहीं। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे अप तो पौने एक बजे डाउन मार्ग पर ट्रेन संचालन बहाल हो सका।
विज्ञापन
इटावा जंक्शन पर शताब्दी, जोधपुर हावड़ा, नीलांचल एक्सप्रेस, कालका मेल खड़ी रही। दोपहर 12:24 बजे पहली ट्रेन कालका मेल को पास कराया गया। कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित रहीं।