फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 31 trains including Swarna Shatabdi delayed for three hours, OHE line stalled for one and a half hours in rain

कानपुर: स्वर्ण शताब्दी सहित 31 ट्रेनें तीन घंटे तक लेट, बारिश में ओएचई लाइन डेढ़ घंटे ठप

Fri, 17 Sep 2021 02:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Sep 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 31 trains including Swarna Shatabdi delayed for three hours, OHE line stalled for one and a half hours in rain
ट्रेन - फोटो : amar ujala
कानपुर-नई दिल्ली के बीच इटावा जिले में सुंदरपुर रेलवे क्रासिंग के पास ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन पर पेड़ गिरने से लाइन टूट गई और ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इससे कानपुर सेंट्रल पर ट्रेनें डेढ़ से तीन घंटे तक देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


इस वजह से दिल्ली से कानपुर आने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस, पुरी एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस सहित 31 ट्रेनें डेढ़ से तीन घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंचीं और यहां से छूटीं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बारिश में पेड़ की डाल रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


इससे ओएचई लाइन टूटी और दिल्ली रूट की अप और डाउन लाइन पर संचालन बंद हो गया। कानपुर सेंट्रल से इटावा तक कई प्रमुख ट्रेनें खड़ी रहीं। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे अप तो पौने एक बजे डाउन मार्ग पर ट्रेन संचालन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा जंक्शन पर शताब्दी, जोधपुर हावड़ा, नीलांचल एक्सप्रेस, कालका मेल खड़ी रही। दोपहर 12:24 बजे पहली ट्रेन कालका मेल को पास कराया गया। कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed