{"_id":"64365006728500bb3e081163","slug":"kanpur-24-more-enemy-properties-will-be-taken-over-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 24 और शत्रु संपत्तियां ली जाएंगी कब्जे में, लखनऊ से आई टीम ने किया मंथन,कई जगहों पर जाकर किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 24 और शत्रु संपत्तियां ली जाएंगी कब्जे में, लखनऊ से आई टीम ने किया मंथन,कई जगहों पर जाकर किया निरीक्षण
Wed, 12 Apr 2023 12:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर की सभी शत्रु संपत्तियों को कब्जे में लिया जाएगा। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में लखनऊ से आई टीम के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि यहां पर कुल 86 शत्रु संपत्तियां हैं, अभी तक 51 की जांच हो चुकी है। इसमें 24 संपत्तियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में लखनऊ से आए टीम के अधिकारियों डिप्टी सेक्रेटरी राजेंद्र कुमार और चीफ सुपरवाइजर अरविंदम ने महानगर में स्थापित सभी शत्रु संपत्तियों को लेकर मंथन किया। यह भी कहा कि इन सभी को कब्जे में लेने के बाद, इसमें जो भी लोग रह रहे हैं, उनका किराया तय किया जाए। इसके अलावा इन सभी का मूल्यांकन कर इनकी नीलामी कराने पर भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इस पर जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि इन संपत्तियों पर कब्जा और उसमें रहने वालों से किराया वसूलने संबंधी आदेश लखनऊ से भेज दिया जाए। डीएम विशाख जी. ने बताया कि संभावित शत्रु संपत्ति का जिला प्रशासन सर्वे कराएगा। रिपोर्ट कस्टोडियन को भेजी जाएगी। कस्टोडियन का आदेश आते ही बची शत्रु संपत्तियों को कब्जे लिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं हाईकोर्ट में निष्क्रांत व शत्रु के बीच में फंसी 13 संपत्तियों को लेकर भी मंथन हुआ है। इसमें अब हाईकोर्ट के समक्ष शत्रु संपत्ति मानते हुए जिला प्रशासन जवाब दाखिल करेगा। इससे पहले कस्टोडियन के प्रतिनिधियों ने कॉनकॉड, नागेश्वर विला, गोकुल अपार्टमेंट समेत अन्य शत्रु संपत्तियों का जायजा लिया। बैठक में एडीएम सिटी अतुल कुमार, एसीएम द्वितीय रामानुज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।