फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 18 died due to heart attack in extreme cold

Kanpur: सर्दी हो रही जानलेवा, भीषण ठंड में हार्ट अटैक से 18 की मौत

Sat, 07 Jan 2023 12:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Jan 2023 12:20 AM IST
सार

ठंड दिल और दिमाग दोनों पर भारी पड़ रही है। कार्डियोलॉजी में साल के पहले दिन से पांच जनवरी तक 219 मरीज भर्ती हुए। इनमें से 35 की मौत हो गई। शुक्रवार को इस अस्पताल की इमरजेंसी में 78 मरीज और ओपीडी में 547 मरीज आए।

विज्ञापन
Kanpur: 18 died due to heart attack in extreme cold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कानपुर में ठंड की वजह से हार्ट अटैक पड़ने से 18 लोगों की मौत हो गई। 10 तो अस्पताल ही नहीं पहुंच पाए, जबकि आठ ने कार्डियोलॉजी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हैलट में ब्रेन अटैक के छह मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। ठंड बढ़ने के साथ ही हृदय, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि के मरीजों की समस्या बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


कार्डियोलॉजी में साल के पहले दिन से पांच जनवरी तक 219 मरीज भर्ती हुए। इनमें से 35 की मौत हो गई। शुक्रवार को इस अस्पताल की इमरजेंसी में 78 मरीज और ओपीडी में 547 मरीज आए। इमरजेंसी कंट्रोल रूम की ड्यूटी अफसर डॉ. रश्मि सिंह के अनुसार सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक 46 मरीजों को भर्ती किया गया। इमरजेंसी में सुबह सर्वाधिक मरीज आए। 26 के ऑपरेशन हुए। इलाज के दौरान आठ की मौत हो गई। अस्पताल में शहर और आसपास के जिलों से तीमारदार 10 ऐसे मरीज लाए, जिन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

कार्डियोलॉजी में बना इमरजेंसी कंट्रोल रूम
कार्डियोलॉजी प्रसाशन ने तेजी से बढ़ते हृदय रोगियों की सहूलियत के लिए रोगी सहायता एवं इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर - 7380996666 है।

हार्ट, बीपी, डायबिटीज के मरीज दुरुस्त करा लें दवाएं 
कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण ने सलाह दी है कि 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोग ठंड में बाहर न निकलें। गर्म कपड़े, टोपी, मोजे पहनें रहें। घर में भी कमरे से सीधे खुले में न जाएं। ताजा व हल्का गर्म खाना खाएं। रात में 7 से 9 बजे के बीच भोजन कर लें। गुनगुना पानी पीयें। ठंडी चीजें न खाएं। हार्ट, एजाइना, बीपी, डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से मिलकर दवाओं के डोज सेट करा लें।

ऐसे करें बचाव
- बाहर मफलर से कान बांधकर निकलें, दस्ताने पहनें। 
- जूते-मोजे पहनकर निकलें। 
- तला-भुना, गरिष्ठ भोजन न करें। 
- शराब, धूम्रपान और दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन न करें। 
- रात को ब्लोअर चलाकर न सोएं, कमरा बंद करने के साथ ही ब्लोअर बंद कर लें। 

विज्ञापन

जानलेवा हुई सर्दी 
01 जनवरी: हार्ट अटैक से दो, ब्रेन अटैक से एक मौत
02 जनवरी: हार्ट अटैक से 11, ब्रेन अटैक से दो मौत
03 जनवरी: हार्ट अटैक से 10, ब्रेन अटैक से तीन मौत
04 जनवरी: हार्ट अटैक से 11, ब्रेन अटैक से चार मौत
05 जनवरी: हार्ट अटैक से 22, ब्रेन अटैक से तीन मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed