फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 14 lakh robbery case at mobile businessman house

Kanpur: मोबाइल कारोबारी के घर 14 लाख की डकैती का मामला, वारदात में शामिल थे सात लोग, पुलिस के हाथ खाली

Wed, 21 Dec 2022 09:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Dec 2022 09:49 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में मोबाइल कारोबारी के घर पड़ी 14 लाख की डकैती का पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच व पुलिस की छह टीमें लगी हैं। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur: 14 lakh robbery case at mobile businessman house
मोबाइल कारोबारी के घर डकैती का मामला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मोबाइल कारोबारी कमलेश शर्मा के घर पड़ी डकैती का पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन संदिग्ध के अलावा चार अन्य संदिग्ध भी दूसरे रास्ते के सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए कैद हुए हैं। जिससे पुलिस घटना में सात लोगों के शामिल होने का अंदेशा जता रही है।

विज्ञापन


सभी संदिग्ध पनकी तक की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। केशवपुरम निवासी मोबाइल कारोबारी कमलेश शर्मा के घर धारदार हथियारों के बल पर पड़ी लाखों की डकैती के मामले में जांच में जुटी पुलिस को चार संदिग्धों के अलावा चार अन्य युवक भी वारदात के बाद दूसरे रास्ते से होते हुए एक ही दिशा में जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को घटनास्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर पनकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार संदिग्ध दिखाई पड़े हैं।

विज्ञापन

सर्विलांस टीम वारदात से पहले व बाद में घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की वर्तमान लोकेशन खंगालने में जुटी है। इसी के साथ पुलिस ने कारोबारी की दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों व एक कबाड़ी समेत कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को पता चला है कि इस वारदात को अंजाम पनकी और कल्याणपुर के युवकों ने दिया है। उनके नाम भी सामने आ गए हैं। पुलिस इनकी तलाश में इनके घर तक पहुंची, मगर वह नहीं मिले। इससे पुलिस का शक और गहरा गया है।

पूरी संभावना है कि वारदात को इन्हीं बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच व पुलिस की छह टीमें लगी हैं। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। इनमें से कुछ संदिग्ध घटना के दूसरे दिन से गायब हैं। पुलिस ने करीब आठ हजार नंबरों को फिल्टर किया हैं। जिनमें दो सौ से ज्यादा नंबर संदिग्ध मिले है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed