फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 10 Rs coin stuck in throat ENT doctors removed it in a minute in hallet

Kanpur: गले में फंसा 10 रुपये का सिक्का, ENT डॉक्टरों ने एक मिनट में निकाला, बोले- देरी होने से जान को था खतरा

Tue, 21 Jul 2026 01:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 21 Jul 2026 01:35 PM IST
सार

Kanpur News: पनकी गंगागंज निवासी पांच वर्षीय बच्चे के गले में खाने और सांस की नली के बीच 10 रुपये का सिक्का फंस गया था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के निर्देश पर ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए महज एक मिनट में ऑपरेशन कर सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बच्चे की जान बचा ली।

विज्ञापन
Kanpur 10 Rs coin stuck in throat ENT doctors removed it in a minute in hallet
हैलट के डॉक्टरों ने गले में फंसा 10 रुपये का सिक्का महज एक मिनट में निकाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पनकी गंगागंज निवासी पांच वर्षीय बच्चे के गले में फंसे 10 रुपये के सिक्के को हैलट इमरजेंसी में डॉक्टरों ने महज एक मिनट में निकालकर उसकी जान बचा ली। सिक्का बच्चे के गले में सांस की नली और खाने की नली के बीच फंसा था। समय पर उपचार न मिलने पर सिक्का सांस की नली में जाकर गंभीर स्थिति पैदा कर सकता था।

विज्ञापन

बच्चे की मां ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला को फोन कर बच्चे को बचाने की गुहार लगाई। प्राचार्य ने तत्काल ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार और एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व अग्रवाल से संपर्क किया। दोनों डॉक्टर तुरंत इमरजेंसी पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया के बाद महज एक मिनट में सिक्का निकाल दिया।

विज्ञापन





बच्चे को समय रहते सुरक्षित बचा लिया
डॉ. संजय काला ने बताया कि ऑपरेशन छोटा था, लेकिन बच्चे की जान बचाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि अगर उपचार में देरी होती तो सिक्का सांस की नली में जा सकता था और बच्चे की जान को खतरा हो सकता था। डॉक्टरों की तत्परता से बच्चे को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।

विज्ञापन

10 का सिक्का अपने मुंह में डाल लिया था
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम निक्षय और उसके पिता का नाम कुलदीप वर्मा है। परिजनों ने बताया कि निक्षय कल शाम को अपने घर में खेल रहा था। खेल-खेल में उसने 10 का सिक्का अपने मुंह में डाल लिया था, जो उसके गले में जाकर फंस गया था। मोहल्ले के डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने तत्काल हाइलाइट इमरजेंसी भेजा, जहां बच्चे को भर्ती कराने के बाद ऑपरेशन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed