फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: There was a stir due to letter demanding extortion of five lakh rupees, victim gave a complaint in Kotwali

कन्नौज: पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने की चिट्ठी से मचा हड़कंप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर

Thu, 19 Aug 2021 04:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 19 Aug 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: There was a stir due to letter demanding extortion of five lakh rupees, victim gave a complaint in Kotwali
पीड़ित ने दी तहरीर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में चिठ्ठी के जरिए पांच लाख की रंगदारी का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। कन्नौज के अहमदपुर रौनी गांव निवासी मुनीम खां ने गुरुवार को सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 5 अगस्त 2021 को मुझे रजिस्टर्ड डाक से एक चिट्ठी मिली।
विज्ञापन


जिसमें पीड़ित व उसके पुत्रों को जान से मारने की धमकी देते हुए जान माल की सुरक्षा के बदले पांच लाख रंगदारी की मांग की गई है। जान से मारने व सुरक्षा के बदले 5 लाख रुपये की रंगदारी की बात सुनते ही पीड़ित के होश उड़ गए उसने आनन-फानन में गुरुवार को सदर कोतवाली पहुंच कर तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि रजिस्टर्ड डाक पर प्रेषक का नाम पता रविदास करिया कूलापुर पुल जसोदा कन्नौज लिखा हुआ है। वही इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर अपराधी रविदास करिया वर्तमान समय में जेल में बंद है। फिर भी इस मामले की जांच कराई जा रही है कि आखिर रंगदारी की चिट्ठी किसने  भिजवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed