{"_id":"613851ae8ebc3eb7961183d4","slug":"kannauj-road-accident-today-truck-hit-car-one-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कन्नौज में खड़ी कार में ट्रक ने टक्कर मारी, दर्दनाक हादसे में एक मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कन्नौज में खड़ी कार में ट्रक ने टक्कर मारी, दर्दनाक हादसे में एक मौत, चार घायल
Wed, 08 Sep 2021 11:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:31 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मुसाफ़िरपुर गांव के पास ट्रक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के लबुइया मुसाफ़िरपुर गांव के पास ट्रक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी और मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया है।
राजस्थान से गोपालगंज जा रही कार का पहिया पंचर हो जाने के कारण चालक राजस्थान के हनुमान गढ़ी बादरा निवासी लालचंद्र ने कार खड़ी कर दी। बुधवार सुबह नौ बजे के करीब वह पहिया बदल रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
जिसमे लालचंद्र की घटना स्थल पर मौत हो गई। दीपक धनराम, महेश घायल हो गए। कार में पांच लोग सवार थे। चार घायलों को यूपीडा गश्ती दल और नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीम व पुलिस ने अस्पताल भेजा। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।