फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj : Retired army man held hostage and beaten in police station

यूपी: थाने में रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने बंधक बना बेहरमी से पीटा, एसपी को दिखाए चोट के निशान

Sat, 23 May 2020 01:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 May 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kannauj : Retired army man held hostage and beaten in police station
चोटाे के निशान दिखाता फौजी - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में देश की रक्षा के लिए हर मुश्किल का डटकर सामना वाले वाले रिटायर्ड फौजी को मामूली झगड़े पर थाने में बंधक बनाकर बेहरमी से डंडों से पीटा गया। रिटायर्ड फौजी के शरीर पर चोटों के निशान पुलिस अफसरों व कर्मियों के बेरहमी की दास्तां बयां कर रहे थे।
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी ने एएसपी को जांच सौंपकर जल्द रिपोर्ट देने को कहा। इससे आगे की कार्रवाई की जा सके। थाना ठठिया के महसइया निवासी कामता प्रजापति रिटायर्ड फौजी है। वर्तमान में तरबूज की खेती किए है। गुरुवार को उनका पुत्र खेत में पानी लगा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान क्षेत्र के दबंगों ने तरबूज तोड़ने शुरू कर दिए। पुत्र ने मना किया तो दोना पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। झगड़े पर पहुंची पुलिस उनके बेटे को थाने में ले आई। सूचना पर रिटायर्ड फौजी भी थाने पहुंच गए और दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शांतिभंग में कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिटायर्ड फौजी ने पुत्र से मिलने की इच्छा जाहिर की। आरोप है पुलिस अफसरों व कर्मियों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर उसे भी हिरासत में ले लिया। आरोप है कि बंधक बनाकर उसे डंडों से पिटाई कर दी। इससे रिटायर्ड फौजी के शरीर पर चोटों के गहरे निशान है, जो पुलिस अफसरों व कर्मियों की क्रूरता की दास्तां बयां कर रहे हैं।

रिटायर्ड फौजी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर चोटों के निशान दिखाकर पुलिस अफसरों व कर्मियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। एएसपी को जांच सौंपी गई है।

रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी विनोद कुमार ने बताया तरबूज को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। रिटायर्ड फौजी के शरीर पर चोटों के निशान हैं, जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed