{"_id":"5ec801fb8ebc3ee532420906","slug":"kannauj-retired-army-man-held-hostage-and-beaten-in-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: थाने में रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने बंधक बना बेहरमी से पीटा, एसपी को दिखाए चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: थाने में रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने बंधक बना बेहरमी से पीटा, एसपी को दिखाए चोट के निशान
Sat, 23 May 2020 01:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 23 May 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
चोटाे के निशान दिखाता फौजी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में देश की रक्षा के लिए हर मुश्किल का डटकर सामना वाले वाले रिटायर्ड फौजी को मामूली झगड़े पर थाने में बंधक बनाकर बेहरमी से डंडों से पीटा गया। रिटायर्ड फौजी के शरीर पर चोटों के निशान पुलिस अफसरों व कर्मियों के बेरहमी की दास्तां बयां कर रहे थे।
रिटायर्ड फौजी ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी ने एएसपी को जांच सौंपकर जल्द रिपोर्ट देने को कहा। इससे आगे की कार्रवाई की जा सके। थाना ठठिया के महसइया निवासी कामता प्रजापति रिटायर्ड फौजी है। वर्तमान में तरबूज की खेती किए है। गुरुवार को उनका पुत्र खेत में पानी लगा रहा था।
इस दौरान क्षेत्र के दबंगों ने तरबूज तोड़ने शुरू कर दिए। पुत्र ने मना किया तो दोना पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। झगड़े पर पहुंची पुलिस उनके बेटे को थाने में ले आई। सूचना पर रिटायर्ड फौजी भी थाने पहुंच गए और दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शांतिभंग में कार्रवाई कर दी।

रिटायर्ड फौजी ने पुत्र से मिलने की इच्छा जाहिर की। आरोप है पुलिस अफसरों व कर्मियों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर उसे भी हिरासत में ले लिया। आरोप है कि बंधक बनाकर उसे डंडों से पिटाई कर दी। इससे रिटायर्ड फौजी के शरीर पर चोटों के गहरे निशान है, जो पुलिस अफसरों व कर्मियों की क्रूरता की दास्तां बयां कर रहे हैं।
रिटायर्ड फौजी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर चोटों के निशान दिखाकर पुलिस अफसरों व कर्मियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। एएसपी को जांच सौंपी गई है।
रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी विनोद कुमार ने बताया तरबूज को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। रिटायर्ड फौजी के शरीर पर चोटों के निशान हैं, जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।