फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj MP met Ashu's family members, expressed condolences

आशू के परिजनों से मिले कन्नौज सांसद, जताई संवेदना

Sun, 26 Sep 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kannauj MP met Ashu's family members, expressed condolences
रूरा। गहोलिया गांव में गिट्टी व मौरंग कारोबारी के घर शनिवार को ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने पहुंचकर मृतक श्रद्धांजलि दी। देर शाम गांव पहुंचे कन्नौज सांसद ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। इसके साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गहोलिया गाव में गिट्टी व मौरंग कारोबारी आशू उर्फ विमल तिवारी की हत्या 16 सितंबर को हुई थी। घटना में मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान व अन्य अभी फरार हैं। शनिवार को गांव पहुंचे ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने कारोबारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद करने और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वहीं, देर शाम गांव पहुंचे कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने पीड़ित परिजनों से मिलकर जानकारी की। उन्होंने मृतक के पिता अवधेश तिवारी को न्याय का भरोसा दिलाया। सांसद ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed