फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: Mawiya-Sarasai's son martyr in Leh

कन्नौज: लेह में शहीद हो गया मवइया-सरसई का लाल, सैन्य अधिकारियों ने फोन पर भाई को दी सूचना

Thu, 24 Sep 2020 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 24 Sep 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: Mawiya-Sarasai's son martyr in Leh
गोपाल शुक्ला (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
कन्नौज के मवइया-सरसई गांव का लाल लाहौल के पटसेउ में शहीद हो गया। सैन्य अधिकारियों ने भाई को फोन पर इसकी सूचना दी। एसडीएम ने घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया और गांव में अंतिम संस्कार स्थल पर सफाई शुरू कराई। शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर बाद गांव पहुंचने की संभावना है।  
विज्ञापन


तिर्वा तहसील क्षेत्र के औसेर पुलिस चौकी क्षेत्र के मवइया-सरसई गांव निवासी गोपाल बाबू (31) पुत्र रामऔतार शुक्ला वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। इस समय उनकी तैनाती लाहौल के पटसेउ में में थी। सुबह फोन पर भाई हरिओम शुक्ला को सेना के अधिकारियों ने फोन पर गोपाल के शहीद होने की सूचना दी। इससे घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


 

सूचना मिलने पर शाम को तिर्वा एसडीएम जयकरन, ठठिया एसओ राज कुमार सिंह आदि शहीद के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधा कर प्रशासन स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। परिजनों से शहीद के अंतिम संस्कार के बारे में भी जानकारी ली। हरिओम ने गांव में अंतिम संस्कार करने की बात कही। इस पर अंतिम संस्कार स्थल पर सफाई व्यवस्था शुरू कर दी गई। 

शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। हरिओम ने बताया तीन साल पहले गोपाल की शादी आरजू शुक्ला से हुई थी। उसके एक साल की बेटी है। मंगवार शाम को गोपाल ने फोन पर भाई से बात कर परिवार के कुशलता की जानकारी ली थी। जल्द ही घर आने की बात भी कही थी। करीब एक साल से गोपाल घर नहीं आ पाए थे। 

हार्ट अटैक से हुई मौत
लाहौल के पटसेउ में तैनात गोपाल बाबू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बुधवार शाम जवान के पार्थिव देह का पोस्टमार्टम केलांग अस्पताल में कराया गया। इसके बार सेना का वाहन शव लेकर कुल्लू होकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया। सेना के कैंप में नायक पद पर तैनात गोपाल बाबू (31) 33 मीडियम आरटी रेजीमेंट में चालक के पद पर तैनात थे। डोगरा रेजीमेंट के सूबेदार नरेश कुमार ने बताया कि शव को चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर से घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed