{"_id":"5ecd3dbd8ebc3e90532907f8","slug":"kannauj-hostage-misdeed-for-several-days-with-friends-then-a-victim-s-deal-in-one-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: बंधक बनाकर दोस्तों के साथ कई दिनों तक किया दुष्कर्म, फिर एक लाख में किया पीड़ता का सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: बंधक बनाकर दोस्तों के साथ कई दिनों तक किया दुष्कर्म, फिर एक लाख में किया पीड़ता का सौदा
Tue, 26 May 2020 09:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 26 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तंत्र विद्या करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर दोस्तों के साथ युवती को बंधक बनाकर कई दिन तक दुष्कर्म किया। बाद में बिधूना क्षेत्र में युवती को एक लाख रुपये में बेच दिया। सीओ ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
ठठिया थानाक्षेत्र की युवती ने आरोप लगाया कि सौरिख थानाक्षेत्र का एक युवक शादी का झांसा देकर भाउलपुर ले गया। यहां किराये के मकान में रखकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। युवक के दो अन्य साथी उसे जबरन नोएडा ले गए। यहां कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
वह किसी तरह बचकर युवक के पास पहुंची। कुछ दिन बाद उसने बिधूना निवासी एक व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेच दिया। युवक ने उसे 13 दिन तक बंधक बनाकर रखा। विरोध करने पर वह उसे आरोपी युवक के पास छोड़ गया। इस बीच वह गर्भवती हुई।
विज्ञापन
उसका गर्भपात करा दिया गया। उसने युवक से शादी करने का दबाव बनाया तो मारपीट की गई। शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी की जाएगी। युवती तहरीर देगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।