फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj District banned SP leader Cash Khan found hiding on hill accused was lying on the mattress

Kannauj: टाल पर छिपा मिला जिला बदर सपा नेता कैश खां, गद्दे में लेटा हुआ था आरोपी, पुलिस अरेस्ट कर ले गई साथ

Wed, 03 Sep 2025 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 03 Sep 2025 04:19 PM IST
सार

Kannauj News: जिले में पुलिस ने जिला बदर सपा नेता कैश खां को टाल पर गद्दे के नीचे छिपा हुआ पकड़ लिया। गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद वह फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी नेता को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

विज्ञापन
Kannauj District banned SP leader Cash Khan found hiding on hill accused was lying on the mattress
टाल पर छिपा सपा नेता - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में जिला बदर सपा नेता को उसके मोहल्ले से चचेरे भाई के घर से पुलिस ने अरेस्ट किया है। बुधवार को पुलिस को इसकी भनक लगी, तो उसके चचेरे भाई के घर पहुंची। घर की तलाशी ली, तो वह नहीं मिला। इसी बीच किसी पुलिसकर्मी की नजर घर के टाल पर रखे गए गद्दे पर पड़ी। एक पुलिसकर्मी, कुर्सी पर चढ़कर जैसे ही गद्दा हटाया, सपा नेता वहां लेटा हुआ मिला।

विज्ञापन

पुलिसवालों ने उसे नीचे उतारा, फिर उसे अरेस्ट कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सपा नेता को गाड़ी में बैठाकर ले गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के वालापीर मोहल्ले के रहने वाला कैश खां समाजवादी पार्टी में जिला कोषाध्यक्ष के पद पर रह चुका है। बताया जा रहा है कि वह सपा मुखिया अखिलेश यादव का करीबी है। दबंग सपा नेता के खिलाफ कई मुकदमे कोतवाली में दर्ज हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने चचेरे भाई के घर दबिश दी
इसके चलते उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई 28 जुलाई को की गई थी। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने उसे छह महीने के लिए जिला बदर किया था। इसके बाद से वह भूमिगत हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि सपा नेता अपने मोहल्ले में ही है। सूचना के आधार पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ सुबह 10 बजे के करीब उसके चचेरे भाई के घर दबिश दी।

विज्ञापन

सपा नेता को अरेस्ट कर कोतवाली ले गई पुलिस
पूरे घर की तलाशी पुलिस ने ली, लेकिन वह नहीं मिला। खाली हाथ लौट रही पुलिस टीम के एक सिपाही की नजर घर के टाल पर रखे गद्दा पर गई। एक पुलिसकर्मी ने टाल पर रखे गद्दे को हटाया। सब हैरान रह गए  जिला बदर सपा नेता गद्दा ओढ़कर लेटा हुआ था। पुलिस ने उसे किसी तरह नीचे उतारा और अरेस्ट कर कोतवाली ले गई।

विज्ञापन



28 जुलाई को किया गया था जिला बदर
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कैश खां के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। डीएम के आदेश पर 28 जुलाई को उसे जिला बदर किया गया था, लेकिन वह मोहल्ले में ही छिपा हुआ था। मुखबिर से पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके आधार पर दबिश देकर उसे अरेस्ट कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed