Kannauj: अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराई, तीस सवारियां घायल…अस्पताल में भर्ती, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। हादसे में 30 सवारियां घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्तार
कन्नौज जिले के तालग्राम कस्बे में लखनऊ से दिल्ली जा रही प्राईवेट बस सोमवार रात करीब एक बजे डिवाइडर से टकराकर पोल व फेसिंग तोड़ते हुए जा रूकी। बस में 50 सवारियां बैठी हुईं थीं। हादसे में करीब 30 सवारियां घायल हो गईं। यूपीडा व पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा।
मध्य प्रदेश, ग्वालियर बच्चा विहार कॉलोनी पिंटू पार्क निवासी चालक नीलकमल उर्फ नीरज पुत्र हरगोविंद फौजी बस सर्विस लेकर लखनऊ से दिल्ली जा रहा था। बस में करीब 50 सवारियां थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिलकापुर गांव के पास अचानक चालक को झपकी आ गई।
इसके चलते बस अनियंत्रित होकर मिडिल डिवाइडर से टकराकर ऊपर पर चढ़ गई । हादसे से बस क्षतिग्रस्त हो गई और बस में सवार करीब 30 सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर आईडीसीसीएल वाहन संख्या 6, आरजीबीईएल एल सेफ्टी वाहन, क्रेन, एम्बुलेंस 172, सुरक्षा अधिकारी व सहायक सुरक्षा अधिकारी और थाना प्रभारी शशीकांत कनौजिया मौके पर पहुंचे।
क्रेन की मदद से बस को हटवाया
रात में सेफ्टी कोन लगाकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी तालग्राम भेजा गया। बस को हाइड्रा और क्रेन की मदद से पीली पट्टी पर खड़ा कर दिया गया है। बस की सवारियों को अन्य प्राइवेट बसों से दिल्ल रवाना किया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।