{"_id":"67c7ed1eda92df0a0e0c4616","slug":"kannauj-accident-truck-hits-roller-accident-happened-while-saving-bike-riders-father-brother-sister-injured-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: ट्रक ने रोलर में मारी टक्कर, बाइक सवारों को बचाने में हुआ हादसा, पिता समेत भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: ट्रक ने रोलर में मारी टक्कर, बाइक सवारों को बचाने में हुआ हादसा, पिता समेत भाई-बहन घायल
Wed, 05 Mar 2025 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:50 AM IST
सार
Kannauj News: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में ट्रक ने रोलर में टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बाइक सवारों के अचानक डिवाइडर पार करने से हुआ।
विज्ञापन
kannauj road accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में डिवाइडर पार करने का प्रयास कर रहे बाइक सवारों को बचाने में ट्रक ने रोलर में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से रोलर का बूम टूट गया और वह घूम गया। इसमें बाइक सवार भाई, बहन और पिता भी ट्रक की चपेट में आ गए और घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार जसौदा चौकी क्षेत्र के गांव तेरा रागी सरैया निवासी रामलड़ैते पुत्र विश्राम शर्मा अपने बेटे शोभित (20) और बेटी सपना (18) के साथ बाइक पर अपनी बहन के घर रतनपुर गए थे। बहन के घर से आज सुबह वापस अपने घर आ रहे थे। अलीगढ़-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर अपनी साइड में आने के लिए बाइक को डिवाइडर पार कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली भेजा
तभी कानपुर की तरफ जा रहे ट्रक चालक ने उन्हें बचाने की कोशिश की, जिससे आगे चल रहे रोड रोलर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रोलर का बूम टूट कर घूम गया। बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक पर तीनों सवार थे और बाइक बेटा शोभित चला रहा था। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस 1033 ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन