फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Accident Roadways bus and bike collide two dead Police managed to restore traffic

Kannauj Accident: रोडवेज बस व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत…पुलिस ने मुश्किल से यातायात कराया बहाल

Wed, 09 Apr 2025 03:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Apr 2025 03:12 PM IST
सार

Kannauj News: समधन कस्बे में रोडवेज बस व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई। घटना के बाद सैकड़ों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मुश्किल से यातायात बहाल कराया है।

विज्ञापन
Kannauj Accident Roadways bus and bike collide two dead Police managed to restore traffic
कन्नौज सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में समधन-गुरसहायगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस और फर्रुखाबाद की ओर से आ रही बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, समधन नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास सुबह 11:30 बजे तेजगति से आ रही रोडवेज बस की बाइक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, घटना की जानकारी पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। इससे गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर करीब एक घंटा जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करके यातायात बहाल कराया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed