{"_id":"5daf4db28ebc3e015a224609","slug":"kamlesh-tiwari-murder-case-connection-with-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर अफवाह फैलाने वाले पुलिस के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर अफवाह फैलाने वाले पुलिस के रडार पर
Wed, 23 Oct 2019 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में हुए कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर अराजकतत्व लोगों को भड़का रहे हैं। पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की है। पुलिस ने 18 लोगों को चिह्नित किया है।
इनके फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कराने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद से सोशल साइट पर लोग अफवाह फैला रहे हैं। कुछ अराजकतत्व धनतेरस पर कार की जगह तलवार खरीदने की पोस्ट कर रहे हैं, तो कुछ 100 रुपये कमाने वाले को 20 रुपये का हथियार खरीदने की सलाह दे रहे हैं।
सोशल साइट पर लगातार इस तरह की पोस्ट देखने के बाद पुलिस विभाग अलर्ट हुआ है। मंगलवार को एसपी कार्यालय में सोशल मीडिया निगरानी सेल ने 18 ऐसे लोगों को चिह्नित कर सूची तैयार की है।
विज्ञापन
यह लोग सोशल साइटों पर अफवाह फैला कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर चल रहीं गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। ऐसे लोगों की सोशल साइट ब्लाक कराई जाएगी। मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी।