फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kamlesh Fighter ran 1100 kms in 11 days, caught due to information by Guru, police busy in verification

Kanpur: 11 दिन में 1100 किलोमीटर भागा, गुरु की मुखबिरी से पकड़ा गया कमलेश फाइटर, सत्यापन में जुटी पुलिस

Tue, 03 Sep 2024 05:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने बांदा स्थित ससुराल से कमलेश और उसके साले को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में अपने साथियों के नाम बताए हैं। फरारी के दौरान लखनऊ में कई रसूखदारों, तो प्रयागराज में अधिवक्ताओं से संपर्क का प्रयास किया था।

विज्ञापन
Kamlesh Fighter ran 1100 kms in 11 days, caught due to information by Guru, police busy in verification
नजीराबाद पुलिस ने कमलेश फाइटर और उसके साले सूरज को किया गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में वसूली के मामलों में नामजद 25 हजार के इनामी कमलेश फाइटर को आखिर 11 दिन बाद बांदा नरैनी स्थित ससुराल से साले सूरज उर्फ मजनू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने लखनऊ, बांदा, सागर, ललितपुर, ओरछा, चित्रकूट और प्रयागराज तक करीब 1100 किलोमीटर का सफर तय किया। राहत पाने के लिए उसने लखनऊ में कई रसूखदारों और प्रयागराज में अधिवक्ताओं से भी संपर्क करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले गिरफ्तार हुए गुरु संजय पाल उर्फ दद्दा की मुखबिरी पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। रविवार रात हुई गिरफ्तारी के बाद उससे अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की, जिसमें पुलिस को कई साथियों के नाम पता चले हैं। अब पुलिस इन नामों का सत्यापन कर रही है। वहीं पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद जेल भेज दिया गया। बता दें, कमलेश फाइटर व उसके साले को पुलिस ने एकता अपार्टमेंट रंजीतनगर नजीराबाद निवासी हरप्रीत सिंह की वसूली व रंगदारी मांगने की रिपोर्ट पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इस मामले में नजीराबाद क्षेत्र के लक्ष्मीरतन कालोनी निवासी कमलेश पर पीड़ित से 25 हजार वसूलने व पांच लाख रुपये मांगने के आरोप हैं। कहा गया था कि वसूली के दौरान कमलेश ने हरप्रीत की कनपटी पर तमंचा तान दिया था। कमलेश की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उसके गुरु संजय पाल उर्फ दद्दा को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी, जिसमें उसने ही पुलिस को कमलेश के नरैनी स्थित ससुराल में छिपे होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की छह टीमें रविवार को बांदा पहुंच गईं और उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल और तमंचा बरामद कराने के लिए रिमांड पर लेगी पुलिस
कमलेश ने फरारी के दौरान अपना मोबाइल फोन कहीं छिपा दिया है। इसकी जानकारी उसने पुलिस पूछताछ में भी नहीं दी है। साथ ही घटना में इस्तेमाल हुआ तमंचा भी अभी तक बरामद नहीं हो सका है। एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने कहा कि दोनों चीजों की बरामदगी के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed